उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश- ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश- ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

Rain Breaking

उत्तराखंड में पिछले एक सप्ताह से मौसम लगातार करवट बदल रहा है। प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।


 

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड में पिछले एक सप्ताह से मौसम लगातार करवट बदल रहा है। प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

 

 

पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से ठंड का असर बढ़ गया है, जबकि मैदानी जिलों में भी मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने 8 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के लिए वर्षा व ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 3600 मीटर व उससे अधिक ऊं चाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है. जबकि मैदानी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है

 

 

 

 

मौसम विभाग ने 10 मई तक पर्वतीय जिलों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। वहीं 11 से 13 मई के बीच पूरे प्रदेश में एक बार फिर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

 

 

10 मई तक बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार, प्रदेश के पर्वतीय जिलों में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब बना रह सकता है। मौसम विभाग ने 10 मई तक पर्वतीय इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।

हालांकि मैदानी क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने का अनुमान है। इसके बाद 11 से 13 मई के बीच प्रदेशभर में फिर से हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे