उत्तराखंड में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, कई जिलों में आज भी अलर्ट
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे प्रदेशवासियों को इससे राहत मिली।
वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को भी देहरादून समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






