उत्तराखंड के इन पांच जिलों में बारिश के आसार, रहिए सतर्क

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड के इन पांच जिलों में बारिश के आसार, रहिए सतर्क

rain


 

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक हुई बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मैदानी क्षेत्रों में धूप खिलने से दिन में राहत है, लेकिन सुबह-शाम ठिठुरन बनी हुई है। दून में धूप खिलने के साथ आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं। 

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार,शनिवार को भी प्रदेश में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। देहरादून सहित अन्य मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने के साथ ही आंशिक बादल जाने की आशंका है। 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे