उत्तराखंड में फिर बरसेंगे बादल, इन जिलों में बारिश की संभावना, बढ़ेगी ठंड

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में फिर बरसेंगे बादल, इन जिलों में बारिश की संभावना, बढ़ेगी ठंड

Weather Rain Alert


 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड में :मौसम जल्द ही करवट बदलने वाला है।

 

मौसम विभाग ने 4 और 5 नवंबर को राज्य के कई पर्वतीय जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।  मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 4 और 5 नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

 

पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने से ठिठुरन वाली ठंड हो सकती है। सुबह और शाम के समय ठंड परेशान भी करेगी। हालांकि इसके बाद 6 से 8 नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे