उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, रहें सावधान
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तराखंड में आसमान से आफत बरस रही है। भारी बारिश के कारण पहाड़ के कई जिलों में आपदा जैसे हालत बने हुए हैं ।
मौसम विभाग ने आज मंगलवार को भी भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ख़राब मौसम को देखते हुए मंगलवार को प्रदेश के अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, उत्तकाशी, पौड़ी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और देहरादून में आज स्कूलों की छुट्टी की घोषणा की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्रकी आोर से मंगलवार को देहरादून और उत्तरकाशी में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इसे लेकर शासन और प्रशासन ने हर परिस्थिति से निपटने के लिए सभी अधिकारियाें काे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं । मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है.
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






