रेखा गुप्ता आज दिल्ली सीएम की शपथ लेंगी, 6 मंत्री भी लेंगे शपथ

  1. Home
  2. Dehradun

रेखा गुप्ता आज दिल्ली सीएम की शपथ लेंगी, 6 मंत्री भी लेंगे शपथ

rekha


देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)  दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बना सस्पेंस खत्म हो गया है। रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री घोषित किया गया है। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। 

 

भाजपा के सभी 48 नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगी।  गुरुवार दोपहर रामलीला मैदान में वो सीएम पद की शपथ लेंगी। मंत्रिमंडल के अन्य छह सदस्य पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इसमें प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह का नाम शामिल है।

 

रेखा गुप्ता दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से विधायक हैं। उन्होंने AAP की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया। रेखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और BJP से जुड़ी हैं। दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर RSS ने रेखा गुप्ता का नाम आगे बढ़ाया था और पार्टी ने उस पर मुहर लगा दी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे