उत्तरकाशी धराली में बचाव और राहत कार्य जारी, आपदा राहत के लिए एक माह का वेतन देंगे सीएम धामी

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तरकाशी धराली में बचाव और राहत कार्य जारी, आपदा राहत के लिए एक माह का वेतन देंगे सीएम धामी

Dhami


 

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल इलाके में हाल ही में आई आपदा में राज्य सरकार द्वारा युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। कई लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक माह के वेतन को आपदा राहत कार्यों हेतु प्रदान करने की घोषणा की है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित लोगों के साथ हर कदम पर खड़ी है और इस कठिन परिस्थिति में सभी को एकजुट होकर पीड़ितों की सहायता करनी चाहिए। 

 

मुख्यमंत्री धामी ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अपनी क्षमता के अनुसार राहत कार्यों में सहयोग करे। मुख्यमंत्री श्री धामी स्वयं राहत एवं बचाव कार्यों की निरंतर निगरानी कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के निर्देश दे चुके हैं। मुख्यमंत्री धामी स्वयं राहत एवं बचाव कार्यों की निरंतर निगरानी कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के निर्देश दे चुके हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे