उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा- अनियंत्रित होकर नदी में समाई कार, राहत-बचाव अभियान जारी
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे देवप्रयाग के पास सैनिक होटल और पंत गांव के बीच एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए सीधे नदी में गिरी।
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे देवप्रयाग के पास सैनिक होटल और पंत गांव के बीच एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए सीधे नदी में गिरी।
घटना मंगलवार सुबह 10 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि सड़क किनारे लगे पैराफिट को तोड़कर वाहन सीधे नदी में जा गिरी।
जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ समेत कई एजेसियां राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है। नदी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन जल पुलिस के गोताखोर और एसडीआरएफ की टीमें लगातार नदी में कार और उसमें सवार लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।
दुर्घटना कैसे हुई और वाहन में कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






