उत्तराखंड में सनसनी, महिला को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को मारी गोली

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में सनसनी, महिला को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को मारी गोली

Murder


 देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई।

 

 

चकराता निवासी एक युवक ने कथित तौर पर एक महिला को तमंचे से गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना से पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस के अनुसार, चकराता निवासी कमलेश ने त्यूणी निवासी संगीता को गोली मारी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। घटना के समय संगीता के दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। महिला कल्याणपुर में किराए के कमरे में अपने बच्चों के साथ रहती थी।

सूचना मिलते ही विकासनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाने के साथ घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी जांच जारी है और घटना के पीछे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे