उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात, यहां युवती की गर्दन काटकर निर्मम हत्या

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात, यहां युवती की गर्दन काटकर निर्मम हत्या

Murder


 

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) राजधानी देहरादून से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। पलटन बाजार के मच्छी बाजार कोतवाली क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती की गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है ।

 

मिली जानकारी के अनुसार, युवती अपने घर से बाहर निकली थी और इस दौरान वह एक युवक से बातचीत कर रही थी। तभी अचानक युवक ने धारदार हथियार से युवती पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी युवक को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान आकाश कुमार (27) पुत्र कोमल राम, निवासी 46 मन्नूगंज, खुडबुड़ा मोहल्ला के रूप में हुई है।

 

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पलटन बाजार और आसपास के क्षेत्रों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे