उत्तराखंड से बड़ी खबर - वन विभाग में कई IFS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड से बड़ी खबर - वन विभाग में कई IFS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

transfer

उत्तराखंड से बड़ी खबर है। शासन ने वन विभाग में बड़ी कार्रवाई की है। शासन ने 7 आईएफएस अधिकारियों अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया। जिसके आदेश जारी किए गए हैं।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी खबर है। शासन ने वन विभाग में बड़ी कार्रवाई की है। शासन ने 7 आईएफएस अधिकारियों अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया। जिसके आदेश जारी किए गए हैं।

 

जानकारी के मुताबिक अपर प्रमुख वन संरक्षक एसएस सुबुद्धि को वन विकास निगम का प्रभारी प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वहीं वन विभाग में मुख्य वन संरक्षक निशांत वर्मा से वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन और देवी बायोस्फीयर रिजर्व की जिम्मेदारी उनसे हटाई गई है। निशांत वर्मा अब मानव संसाधन और वन्य जीव संरक्षण एवं असूचना देखेंगे।

 

वहीं चकराता वन विभाग से कल्याणी को हटाते हुए उन्हें वन मुख्यालय में पीसीसीएफ हॉफ कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। उनके बदले अब मयंक शेखर झा को चकराता वन प्रभाग भेजा गया है।

 

 धर्मसिंह मीना से अपर सचिव वन एवं पर्यावरण विभाग उत्तराखंड शासन की जिम्मेदारी वापस ली गई है। अब उन्हें वन संरक्षक भागीरथी वृत्त, निदेशक नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

उपनिदेशक राजाजी टाइगर रिजर्व की जिम्मेदारी देख रही कहकशा नसीम को अब अपर सचिव वन एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी दे दी गई है। अभिलाष सिंह को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए प्रभागीय वन अधिकारी अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट और उपनिदेशक गोविंद पशु विहार की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे