उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: यहां गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो साल की मासूम समेत दो की मौत, 5 घायल

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: यहां गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो साल की मासूम समेत दो की मौत, 5 घायल

accident


 देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के देहरादून जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। विकासनगर क्षेत्र में एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो साल की मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

 

 

दमोह मंदिर के पास हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा विकासनगर के हरिपुर-कोटी मार्ग पर कोटी स्थित दमोह मंदिर के पास हुआ। हिमाचल प्रदेश की एक बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दो वर्षीय सुधिका समेत दो लोगों की जान चली गई।

रेस्क्यू टीम ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने खाई से घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में ये लोग हुए घायल

  • चमन लाल (45 वर्ष), वाहन चालक

  • डम्बर (32 वर्ष)

  • नीशा (14 वर्ष)

  • अभिलाषा (30 वर्ष)

  • प्रदीप (5 वर्ष)

वहीं, पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है। हादसे के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे