उत्तराखंड में SIR: दावे-आपत्तियों के लिए कल आखिरी मौका, 70 हजार से अधिक आपत्तियां दर्ज

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में SIR: दावे-आपत्तियों के लिए कल आखिरी मौका, 70 हजार से अधिक आपत्तियां दर्ज

ai generated


देहरादून(उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया 13 अगस्त को समाप्त हो जाएगी। इसके बाद दावे और आपत्तियां स्वीकार नहीं किए जाएंगे। हालांकि, प्राप्त दावों और आपत्तियों पर सुनवाई की प्रक्रिया 13 सितंबर तक जारी रहेगी।

SIR के दौरान मतदाता सूची में सुधार के लिए अलग-अलग फॉर्म के माध्यम से आवेदन लिए जा रहे हैं। नए मतदाता पंजीकरण के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और मतदाता सूची में संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरा जा रहा है। इसके अलावा आपत्तियों के लिए फॉर्म-9, 10 और 11 के माध्यम से आवेदन किए जा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, प्रदेश में अब तक करीब 70 हजार आपत्तियां प्राप्त हो चुकी हैं। वहीं, नए मतदाता बनने के लिए भी बड़ी संख्या में आवेदन मिले हैं।

13 अगस्त तक आवेदन करने वालों का SIR में बनेगा वोट

अधिकारियों के मुताबिक, 13 अगस्त तक नए मतदाता बनने के लिए आवेदन करने वाले लोगों का नाम SIR की प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर SIR की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विचार किया जाएगा।

मैदानी जिलों में सबसे ज्यादा आपत्तियां

प्रदेश के पहाड़ी जिलों की तुलना में मैदानी जिलों में मतदाता सूची को लेकर अधिक आपत्तियां सामने आई हैं। खासतौर पर ऊधमसिंह नगर जिले की जसपुर और काशीपुर समेत कई विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में आपत्तियां दर्ज की गई हैं। प्राप्त आपत्तियों के आधार पर संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। इसके बाद निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) मामले की सुनवाई कर निर्णय लेंगे। अधिकारियों के अनुसार, यदि किसी एक व्यक्ति के नाम पर पांच से अधिक आपत्तियां आती हैं तो उसकी अलग से जांच कराई जाएगी।

मतदाताओं के पास दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए अब केवल एक दिन का समय बचा है। 13 अगस्त के बाद SIR के तहत नए दावे और आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे