उत्तराखंड में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में मंगलवार देर रात के तेज झटके महसूस किए गए। रात करीब 10:24 बजे आए भूकंप से गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक कई जिलों में धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई। कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 4.9 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र चमोली जिले में जमीन के करीब 10 किलोमीटर नीचे बताया गया है।
नैनीताल से चमोली तक महसूस हुए झटके
भूकंप के झटके नैनीताल, बागेश्वर, भीमताल, पिथौरागढ़, चंपावत, हल्द्वानी और खटीमा समेत कुमाऊं के कई क्षेत्रों में महसूस किए गए। वहीं गढ़वाल क्षेत्र में रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश, गोपेश्वर, चमोली, बदरीनाथ, थराली, श्रीनगर और पोखरी में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।
भूकंप के दौरान कई स्थानों पर लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों से बाहर निकल आए। हालांकि, अभी तक भूकंप से किसी बड़े नुकसान या जनहानि की आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।
चमोली में था भूकंप का केंद्र
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप का केंद्र चमोली जिले में करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर था। उत्तराखंड भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील हिमालयी क्षेत्र में आता है, ऐसे में भूकंप के झटकों को लेकर लोगों में चिंता देखी गई। प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






