उत्तराखंड - खेत में मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड - खेत में मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी

Dead Body


 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)  हरिद्वार से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। बहादराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब अतमलपुर बौगला बाईपास के पास एक खेत में एक युवक का शव बरामद हुआ।

 

खेत में मिला शव, इलाके में फैली दहशत

स्थानीय लोगों ने जैसे ही खेत में शव देखा, इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

 

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर किसी भारी वस्तु, संभवतः हथौड़े से वार किए जाने के निशान मिले हैं। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

शिनाख्त नहीं, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे