उत्तराखंड में सनसनी- यहां पुल के नीचे मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में सनसनी- यहां पुल के नीचे मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

sucides


  देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)देहरादून से एक सनसनी खेज घटना की खबर सामने आई है, जहां आसन नदी के पास झूला पुल के नीचे एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

मृतक की पहचान महेन्द्र सिंह (32) पुत्र सुरेंद्र सिंह, निवासी भूडपुर नयागांव, देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को आसन नदी के झूला पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

18 मार्च से घर से था लापता

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक 18 मार्च से अपने घर से लापता था। परिजनों द्वारा उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज कराई गई थी।

जेब से मिला सल्फास और ब्लेड

पुलिस के अनुसार, मृतक की तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक ब्लेड और सल्फास की गोली बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण जहरीले पदार्थ का सेवन माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

काम न मिलने से बढ़ गई थी शराब की लत

परिजनों ने बताया कि महेंद्र सिंह डंपर चालक का काम करता था, लेकिन पिछले कुछ समय से उसके पास कोई काम नहीं था। इसी वजह से वह नशे का आदी हो गया था और शराब का सेवन अधिक करने लगा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे