उत्तराखंड को केंद्र सरकार ने दी बड़ी सौगात, इस योजना के तहत 365 करोड़ मंजूर

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड को केंद्र सरकार ने दी बड़ी सौगात, इस योजना के तहत 365 करोड़ मंजूर

Uttarakhand


 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तराखंड राज्य को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान केंद्रीय सहायता के रूप में बुधवार को 350 करोड़ की पहली किस्त मंजूर की गई है.

 

 

आधिकारिक आदेश के अनुसार, इसमें 342 करोड़ कार्यक्रम फंड और 8 करोड़ प्रशासनिक फंड के अंतर्गत आवंटित किये गए हैं। इस योजना के लिए केंद्रीय सहायता के अंतर्गत कुल 702.63 करोड़ मंजूर किए गए थे। ताजा किस्त जारी होने के बाद उत्तराखंड को अब तक करीब 640 करोड़ रुपए मिल चुके हैं, जबकि 62.76 करोड़ रुपए अभी जारी किये जाने शेष हैं।

केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं कि निधियों का शीघ्र उपयोग किया जाए और वित्त मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी सिंगल नोडल एजेंसी (एसएनए) खातों को बंद कर शेष राशि वापस की जाए। केंद्र द्वारा जारी इस राशि से उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों का जाल मजबूत होगा, जिससे दूरदराज़ इलाकों के लोगों को स्कूल, अस्पताल और बाज़ार तक बेहतर पहुंच मिल सकेगी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे