मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 33 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

  1. Home
  2. Dehradun

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 33 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Dhami


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद हरिद्वार की हरिद्वार (गंगा) शाखा में ज्वालापुर जोन तृतीय हरिद्वार में विभिन्न ब्यासों की सीवर लाईन बदलने हेतु ₹ 2.95 करोड़, जनपद उत्तरकाशी की पुरोला शाखा के अन्तर्गत विकासखण्ड मोरी की सांकरी पेयजल योजना हेतु ₹ 3.05 करोड़ तथा जनपद टिहरी के अन्तर्गत विकासखण्ड हिण्डोलाखाल के ग्राम महडजाली में उमरेश्वर माछर पेयजल पम्पिंग योजना का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 26.44 करोड़ की योजना स्वीकृत किये जाने के साथ ही जनपद चम्पावत में जिला न्यायाधीश के आवासीय भवन के निर्माण हेतु ₹ 5.31 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे