उत्तराखंड में अगले कुछ घंटे भारी! इन जिलों में भारी बारिश, तेज हवाओं और आंधी को लेकर अलर्ट
2 मई को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 2 मई को प्रदेश के सात जिलों—चमोली, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, उधम सिंह नगर, बागेश्वर और पिथौरागढ़—में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आंधी आने की भी संभावना जताई गई है।
5 मई तक खराब रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में मौसम की यह सक्रियता 5 मई तक जारी रहेगी:
- 3 मई: राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना
- 4 मई: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बारिश
- ऊंचाई वाले क्षेत्र: 4400 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार
लोगों के लिए जरूरी सलाह
- अनावश्यक यात्रा से बचें
- पहाड़ी क्षेत्रों में सतर्कता बरतें
- मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें
- तेज हवाओं के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






