उत्तराखंड में इस दिन से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में इस दिन से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

rain

उत्तराखंड में शुष्क मौसम होने के चलते सूखी ठंड परेशान कर रही है। रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है.


देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में शुष्क मौसम होने के चलते सूखी ठंड परेशान कर रही है। रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है.

 

 

न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ती ही जा रही है

मौसम विभाग  के मुताबिक 4 दिसंबर से उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जो प्रदेश के मौसम को प्रभावित करेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है जबकि कहीं-कहीं पर हल्की बारिश भी हो सकती है। ऐसे में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है

 

 

 

 मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी होने की संभावना है। 7 दिसंबर तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे