उत्तराखंड में बदलेगा मौसम! बारिश-बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में शुष्क मौसम होने के चलते सूखी ठंड परेशान कर रही है। रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में धूप निकलने के बावजूद सर्द हवाएं लोगों को सता रही हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक चार दिसंबर से मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 4 दिसंबर से पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है। जिसके चलते उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की बारिश होने की संभावना है वहीं 3500 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी भी हो सकती है। ऐसे में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे






