उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज! बारिश-बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है। रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में धूप निकलने के बावजूद सर्द हवाएं लोगों को सता रही हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज 4 दिसंबर को कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। वहीं पर्वतीय इलाकों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 5 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके चलते उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 3500 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी भी हो सकती है। ऐसे में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है ।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे






