उत्‍तराखंड में अभी नहीं मिलेगी राहत , इन पांच जिलों के लिए चेतावनी जारी

  1. Home
  2. Dehradun

उत्‍तराखंड में अभी नहीं मिलेगी राहत , इन पांच जिलों के लिए चेतावनी जारी

rain


  देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तराखंड में आसमान से आफत बरस रही है। भारी बारिश के कारण पहाड़ के कई जिलों में आपदा जैसे हालत बने हुए हैं। 

 

 मौसम विभाग ने 31 अगस्त को देहरादून सहित 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

 

 

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आज रविवार को देहरादून, चमोली रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

शेष पर्वतीय जनपदों और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं बारिश को लेकर येलो अलर्ट है। मौसम विभाग की मानें तो दो सितंबर तक भारी वर्षा से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे