मुख्यमंत्री तीरथ के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद उत्तराखंड में हुए ये बदलाव, यहां जानिए

  1. Home
  2. Dehradun

मुख्यमंत्री तीरथ के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद उत्तराखंड में हुए ये बदलाव, यहां जानिए

मुख्यमंत्री तीरथ के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद उत्तराखंड में हुए ये बदलाव, यहां जानिए

उत्‍तराखंड में तीरथ स‍िंह रावत के कैब‍िनेट का व‍िस्‍तार हो गया है। कुल 11 मंत्रियों ने राजभवन में पद एवं गोपनियता की शपथ ली है। इन विधायकों के नाम  है- बंशीधर भगत, सतपाल महाराज, हरक सिंह, बिशन सिंह चुफाल, गणेश जोशी, अरविंद पांडेय, हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, रेखा आर्या, यतीश्वरानंद।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्‍तराखंड में तीरथ स‍िंह रावत के कैब‍िनेट का व‍िस्‍तार हो गया है। कुल 11 मंत्रियों ने राजभवन में पद एवं गोपनियता की शपथ ली है। इन विधायकों के नाम  है- बंशीधर भगत, सतपाल महाराज, हरक सिंह, बिशन सिंह चुफाल, गणेश जोशी, अरविंद पांडेय, हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, रेखा आर्या, यतीश्वरानंद।

आपको बता दें कि इनमें 4 नए और 7 पुराने चेहरे शामिल हैं। सबसे बड़ा बदलाव जो हुआ है वह ये कि त्रिवेंद्र सरकार में मंत्री रहे मदन कौशिश की कैबिनेट से छुट्टी हो गयी है। पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

तो वहीं बंशीधर भगत से प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी लेकर उन्हें कैबिनेट में जगह दी गयी है। अब बंधीधर को कैबिनेट में जगह मिली है।

इसके अलावा तीरथ मंत्रिमंडल में कुल 3 और नए विधायक मंत्री बने हैं। इनका नाम है- बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, यतीश्वरानंद औऱ गणेश जोशी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे