उत्तराखंड के इन सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा एरियर,आदेश जारी

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड के इन सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा एरियर,आदेश जारी

Cash

उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को सरकार ने बड़ी सौगात दी है। वन विकास निगम के साल 2002 में नियमित हुए कर्मचारियों को वर्ष 1991 से सेवा का लाभ मिलेगा।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को सरकार ने बड़ी सौगात दी है। वन विकास निगम के साल 2002 में नियमित हुए कर्मचारियों को वर्ष 1991 से सेवा का लाभ मिलेगा।

उत्तराखंड शासन ने इसका आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश से लगभग 1700 कर्मचारियों को सीधा फायदा मिलेगा वहीं इसमें रिटायर हो चुके कार्मिक भी शामिल हैं, जिन्हें वेतन वृद्धि, ग्रेच्यूटी, नगदीकरण व अन्य भत्तों का एरियर भी मिलेगा।

 

 

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में वन विकास निगम के ऐसे दैनिक कर्मचारियों को 1991 से ही नियमितकरण का लाभ दिया जा रहा था, लेकिन उत्तराखंड वन विकास निगम में तैनात स्केलर, चालक और अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ये लाभ नहीं मिल रहा था।

 

 

इसे लेकर वन विकास निगम कर्मचारी संगठन लंबे समय से आंदोलन कर रहा था। मंगलवार रात वन सचिव विजय यादव ने 2002 में नियमित हुए इन कर्मचारियों को 19 सितंबर 1991 या दैनिक वेतन पर नियत होने की तिथि को आधार बनाते हुए नियमितिकरण का लाभ दिए जाने के आदेश जारी किए। इसका सीधा लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा, जो यूपी के समय से वन निगम में दैनिक वेतन पर तैनात हुए थे और 2002 में उन्हें नियमित कर दिया गया था। इसमें से कई कर्मचारी रिटायर भी हो चुके हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे