उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा- खाई में गिरी यूटिलिटी, तीन की मौत, पांच घायल
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून जिले की कालसी तहसील क्षेत्र के गांगरो के पास वायाधार नामक स्थान पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
ग्राम चिटाड़ से सवारी लेकर विकासनगर की ओर आ रही एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक वाहन चालक समेत करीब 8 लोग सवार थे. जैसे ही वाहन वायाधार के पास पहुंचा, वैसे ही चालक अपना नियंत्रण खो बैठा. जिससे वाहन गहरी खाई में जा गिरा. इस हादसे में एक महिला की मौके पर जान चली गई। जबकि, अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
वाहन हादसे की सूचना पर आसपास के ग्रामीण और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जहां घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय एक और महिला ने दम तोड़ दिया। जबकि, हायर सेंटर ले जाते समय तीसरी महिला की भी मौत हो गई। जबकि, अभी 5 लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है.
हादसे में मौत-
- लूसो देवी पत्नी नंदूदास (उम्र 65 वर्ष), निवासी- गागंरोऊ, कालसी, देहरादून
- गीता देवी पत्नी प्रकाश खन्ना (उम्र 35 वर्ष), निवासी- खुसियो, कालसी, देहरादून
- धनो देवी पत्नी संतू दास (उम्र 53 वर्ष), निवासी- चिट्टाड, कालसी, देहरादून
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






