उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा- रोडवेज की बस खाई में गिरी, तीन की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा- रोडवेज की बस खाई में गिरी, तीन की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

ददददददददददददददददद


 देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के देहरादून जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस कालसी क्षेत्र के हरिपुर-क्वानू-मीनस मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

 

हादसा मंगलवार सुबह हुआ, जब हिमाचल प्रदेश से पांवटा साहिब जा रही HRTC की बस (नंबर HP66A-2588) पहाड़ी मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक बस में करीब 30 से ज्यादा यात्री सवार थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चालक किसी दूसरे वाहन को पास देने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान बस सड़क से ज्यादा बाहर चली गई और अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची 

 

पुलिस और SDRF ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। घायल बस ड्राइवर की हालत नाजुक बनी हुई है। इस भीषण दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन की ओर से घायलों के इलाज की व्यवस्था की जा रही है, वहीं मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान

  1. यास्मीन बेगम (46 वर्ष) – पत्नी नेक मोहम्मद, निवासी ग्राम क्यारला नेरवा, हिमाचल प्रदेश

  2. रिचा (30 वर्ष) – पत्नी बिरेंद्र, निवासी ग्राम विजमल नेरवा, हिमाचल प्रदेश

  3. धन बहादुर – निवासी ग्राम क्यारला नेरवा, हिमाचल प्रदेश

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे