उत्तराखंड में मूसलाधार आफत: इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, यहां-यहां बंद रहेंगे सभी स्कूल

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में मूसलाधार आफत: इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, यहां-यहां बंद रहेंगे सभी स्कूल

school closed rain

बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।


 

देहरादून (Uttarakhand Post) उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई हिस्सों में अत्यंत भारी बारिश की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों, त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) और विभागीय नोडल अधिकारियों को अगले 24 घंटे पूरी तरह सक्रिय (हाई अलर्ट पर) रहने के कड़े निर्देश दिए हैं।

 

कहां कैसा है अलर्ट?

  • रेड अलर्ट (Red Alert): नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में 'भारी से बहुत भारी' बारिश की आशंका के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 20 जुलाई को भी राज्य में रेड अलर्ट प्रभावी रहेगा।

  • ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert): देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 21 जुलाई को एक बार फिर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में स्कूल रहेंगे बंद

बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए हरिद्वार, देहरादून और टिहरी में जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए किए। सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे।

प्रशासन की तैयारी और निर्देश:

  • अधिकारी क्षेत्रों में रहें तैनात: जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में मौजूद रहने और हालात पर लगातार नजर रखने को कहा है।

  • संवेदनशील इलाकों में JCB तैनात: भूस्खलन (Landslides) और जलभराव (Waterlogging) के लिहाज से संवेदनशील जगहों पर जेसीबी मशीनें, राहत-बचाव उपकरण और जरूरी मैनपावर को पहले से तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आपात स्थिति में तुरंत एक्शन लिया जा सके। यमुनोत्री हाईवे सहित कई मार्ग मलबे के कारण पहले ही बाधित हो चुके हैं।

  • आपसी तालमेल की हिदायत: किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) को देने और सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का आदेश दिया गया है।

आम जनता के लिए जिला प्रशासन की सलाह:

"मौसम विभाग की चेतावनियों को हल्के में न लें। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। विशेष रूप से नदी-नालों, उफनते गधेरों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और जोखिम वाले स्थानों के आसपास जाने से पूरी तरह बचें। प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।"

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे