उत्तराखंड | नशा मुक्ति केंद्र से खिड़की तोड़ भागे 12 युवक, मचा हडकंप

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | नशा मुक्ति केंद्र से खिड़की तोड़ भागे 12 युवक, मचा हडकंप

drug

देहरादून के बसंत विहार के एक नशा मुक्ति से 12 युवक फरार हो गए। इनमें चार अपने घर पहुंच गए हैं। जबकि आठ अभी लापता हैं। 


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून के बसंत विहार के एक नशा मुक्ति से 12 युवक फरार हो गए। इनमें चार अपने घर पहुंच गए हैं। जबकि आठ अभी लापता हैं।

 जानकारी के अनुसार बसंत विहार के एनक्लेव फेस दो में जीवन परिवर्तन नशा मुक्ति केंद्र में 16 लोग भर्ती थे। देर शाम केंद्र में भर्ती कई युवक एक कमरे में टीवी देख रहे थे।

जहां उन्होंने पीछे की खिड़की उखाड़ ली और 12 युवक भाग निकले। रविवार देर शाम भागे युवकों में एक नाबालिग भी है। घटना के बाद केंद्र में हड़कंप मच गया। केंद्र के संचालक ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

इसी दौरान पता चला कि देर रात तक चार युवक अपने घर सुरक्षित पहुंच गए, जबकि आठ अभी लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है।युवकों के भागने संबंधी कारणों की भी जांच की जा रही है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub