उत्तराखंड - गहरी खाई में गिरी बोलेरो,18 वर्षीय युवती समेत 2 की दर्दनाक मौत, 2 घायल

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड - गहरी खाई में गिरी बोलेरो,18 वर्षीय युवती समेत 2 की दर्दनाक मौत, 2 घायल

000000000


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून के विकासनगर में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बोलेरो खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

 

 मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर को सारनी गांव से त्यूणी बाजार की तरफ जा रही बोलेरो दारागाड़-कथियान मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

 

बोलेरो में सवार 18 वर्षीय युवती रिंकी पुत्री जुमान सिंह निवासी सारनी और अन्य की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में तिलक सिंह (वाहन चालक) और प्रेम सिंह  को राजस्व पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub