उत्तराखंड में बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

acci


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। विकासनगर में त्यूणी- अटाल मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो बच्चों और दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल है।

 

 

जानकारी के मुताबिक सभी हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं हादसे के दौरान वाहन में सात लोग सवार थे। और वे सभी चालदां महाराज के दर्शन के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल है। एसडीआरएफ ने घायल का रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर जिला पुलिस को सौंप दिया है।

मृतकों का विवरण - 

01: संजू उम्र 35 वर्ष 

02: सूरज उम्र 35 वर्ष निवासी

03: शीतल पत्नी सूरज उम्र 25 वर्ष 

04: सजंना पुत्री सविता देवी उम्र 21 वर्ष 

05: दिव्यांश पुत्र जीत बहादुर उम्र 10 वर्ष

06: यश पुत्र सूरज उम्र 6 वर्ष 


घायल - 

01: जीत बहादुर पुत्र सुख बहादुर उम्र 35 वर्ष

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे