उत्तराखंड- यहां एक और भ्रष्ट अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

हरिद्वार जिले के लक्सर तहसील में विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को 2 बड़ी कार्रवाई करते हुए लेखपालसुभाष कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
हरिद्वार ( उत्तराखंड पोस्ट ) हरिद्वार जिले के लक्सर तहसील में विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को 2 बड़ी कार्रवाई करते हुए लेखपाल सुभाष कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
लेखपाल पीड़ित से भूमि की सीमा में संशोधन के नाम पर यह रिश्वतको ले रहा था। विजिलेंस ने आरोपी सुभाष कुमार के घर पर भी तलाशी शुरू कर दी है। आरोपी को शनिवार को स्पेशल विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार लेखपाल सुभाष कुमार इस वक्त कानूनगो का काम भी देख रहा है। लक्सर निवासी पीड़ित की भूमि की सीमा में संशोधन होना था। इसके लिए वह लगातार लक्सर चकबंदी कार्यालय के चक्कर काट रहे थे। दो दिन पहले उन्होंने लेखपाल सुभाष कुमार से मुलाकात की। सुभाष ने रिश्वत लेकर काम करने की बात कही। शुरुआत में उनसे 40 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई। इसके बाद बात 20 हजार रुपये पर तय हो गई।
पीड़ित रिश्वत देने को तैयार नहीं था और उसने विजिलेंस से शिकायत कर दी। सुभाष कुमार ने पीड़ित को शुक्रवार को रिश्वत लेकर कार्यालय बुलाया। उनके पीछे से गई विजिलेंस की ट्रैप टीम ने सुभाष कुमार को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे






