उत्तराखंड | धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, राज्य कर्मचारियों को दिया तोहफा

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, राज्य कर्मचारियों को दिया तोहफा

Dhami

उत्तराखंड से बड़ी खबर है। शुक्रवार को पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की अहम बैठक हुई। धामी कैबिनेट की बैठक में 29 प्रस्ताव आए। बैठक में आए 29 प्रस्तावों में से 3 प्रस्तावों को वापस किया गया। साथ 2 मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी खबर है। शुक्रवार को पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की अहम बैठक हुई। धामी कैबिनेट की बैठक में 29 प्रस्ताव आए। बैठक में आए 29 प्रस्तावों में से 3 प्रस्तावों को वापस किया गया। साथ 2 मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है।

इन अहम प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट की मुहर

  • राज्य कर्मचारियों के हित में 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने पर लगाई मुहर। 1 जुलाई 2021 से मिलेगा बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ।
  • इंजीनियरिंग कॉलेजों में 146 सहायक प्रोफेसर का वेतन 31 मार्च 2022 तक राज्य सरकार देगी।
  • एटीएफ फ्यूल पर वैट 2 प्रतिशत कम किया गया।
  • पेट्रोल पंप के निर्माण में नियमों में दी गई छूट
  • नगर पालिका श्रीनगर को नगर निगम बनाए जाने को मंजूरी।
  • 5 तरह की कैटेगरी में ही अस्पताल उत्तराखंड में आएंगी,कैबिनेट ने लगाई मुहर, अब तक 9 से अधिक कैटेगरी में अस्पताल खुलते थे।
  • उत्तराखंड चकबंदी सेवा नियमावली के तहत 471 पदों के ढांचे को मंजूरी मिली।
  • वन टाइम सेटेलमेंट योजना का समय मार्च 2022 तक बढ़ाया गया,पहले 24 सितम्बर 2021 तक था समय।
  • नजूल भूमि पर आधारित पट्टे धारकों को फ्री होल्ड किये जाने पर मुहर। नजूल भूमि पर पट्टे दिए जाने पर भी मुहर।
  • उत्तराखंड पुलिस विभाग में सरकार ने लिए बड़े निर्णय, दारोगा रैंकर्स भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करने पर मुहर
  • आगे से दारोगा भर्ती के लिए रैंकर परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी
  • पुलिस कर्मियों को पदोन्नति का लाभ देने के लिए सरकार ने लिए निर्णय
  • पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद अब पदोन्नति से ही भरे जाएंगे

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे