उत्तराखंड | CM धामी का बड़ा बयान, प्रदेशवासियों के हित में ले सकते हैं दो बड़े फैसले

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | CM धामी का बड़ा बयान, प्रदेशवासियों के हित में ले सकते हैं दो बड़े फैसले

Dhami

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड के लोगों के हित में जो भी कानून होगा उस कानून को हम जरूर और जरूर लाएंगे। चाहे वह भू कानून हो या फिर जनसंख्या नियंत्रण कानून।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में भू-कानून का मुद्दा सक्रिय है। सोशल मीडिया पर भू कानून लागू करने को लेकर लोगों ने मुहिम शुरू कर दी है। लोग उत्तराखंड में हिमाचल प्रदेश जैसा सशक्त भू कानून लागू करने की मांग कर रहे है। वहीं अब उत्तराखंड में सामाजिक संगठनों द्वारा सशक्त भू कानून की मांग की जा रही है।

इसी बीच उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड के लोगों के हित में जो भी कानून होगा उस कानून को हम जरूर और जरूर लाएंगे। चाहे वह भू कानून हो या फिर जनसंख्या नियंत्रण कानून।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड के जनमानस के लिए जो भी जरूरी होगा उस कानून को हम अमल पर    लाएंगे। इसी के साथ उन्होंने कहा कि पुराने फैसले को बदलने से भी वे हिचकिचाएंगे नहीं और उत्तराखंड की जनता और राज्य के हित में जो भी होगा उसके लिए निश्चित तौर पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

धामी के बयान से यह तो साफ है कि सरकार भी इस पर अब गंभीर है क्योंकि बड़ी-बड़ी हस्तियां भू-कानून के पक्ष में है। दूसरा फैक्टर ये है कि भाजपा युवाओं को साधने का काम कर रही है और भू-कानून के मुद्दे को युवा ही आगे लेकर आए है। बीजेपी 2022 के विधानसभा चुनाव में युवा नेतृत्व और 60 प्लस के चुनावी नारे के साथ मैदान में है, ऐसे में युवाओं की अनदेखी बीजेपी को भारी पड़ सकती है। देखना ये होगा कि धामी सरकार इस पर क्या फैसला लेती है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे