उत्तराखंड में बीजेपी की नई टीम घोषित, 42 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में भाजपा ने प्रदेश कार्यकारिणी की नई टीम घोषित कर दी है। 42 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची में पहली बार पांच महिलाओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, बीजेपी की नई टीम में अनिल गोयल, राजेन्द्र सिंह बिष्ट और श्रीपाल राणा समेत 8 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, दीप्ति रावत, कुन्दन परीहार और तरुण बंसल को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सतिश लखेडा, आदित्य चौहान, नलिन भट्ट और दीपिका बोहरा को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष बलवीर घुनीयाल और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह राणा बनाए गया है।
इसके अलावा वित्तीय प्रबंधन के लिए पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष और साकेत अग्रवाल को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ नेता सुरेश जोशी को प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है, जबकि मनवीर चौहान को मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी मिली है।रुचि भट्ट को महिला मोर्चा का अध्यक्ष और अन्य मोर्चा में भी नियुक्ति की गई है वहीं, किसान मोर्चा का नेतृत्व अब महेन्द्र सिंह नेगी करेंगे।

पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे






