उत्तराखंड - यहां BJP पार्षद के खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर लूट का आरोप, घरेलू सहायक फरार

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड - यहां BJP पार्षद के खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर लूट का आरोप, घरेलू सहायक फरार

loot


 

 देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

 

 

भाजपा पार्षद अमिता सिंह के घर पर कथित तौर पर घरेलू सहायक ने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाने के बाद पार्षद की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद घरेलू सहायक पर घर से सोने के आभूषण लेकर फरार होने का आरोप है।

 

खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, अमिता सिंह ने घर में बना खाना खाने के बाद अचानक अस्वस्थ महसूस किया। उनकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के बाद घरेलू सहायक घर से फरार हो गया।

घरेलू सहायक पर लूट का आरोप

आरोप है कि घरेलू सहायक ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाने के बाद घर से सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि घर से कुल कितने मूल्य के आभूषण या अन्य सामान चोरी हुए हैं। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार घरेलू सहायक की तलाश कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे