उत्तराखंड - यहां कुल्हाड़ी से वार कर शख्स की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड - यहां कुल्हाड़ी से वार कर शख्स की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप

murder


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) राजधानी देहरादून से हत्या का सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बुधवार रैत एक शख्स पत्नी के रिश्तेदारी में आने वाले व्यक्ति की कुल्हाड़ी के वार कर क्रूरता से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

 

घटना रायपुर के मयूर विहार क्षेत्र की है। मध्यप्रदेश निवासी  विजयपाल एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करता था। उसके साथ में ही हरिराम नाम का मजदूर भी रहता था। बताया जा रहा है कि दोनों में रात के समय किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस बीच हरिराम ने वहां रखी कुल्हाड़ी से विजयपाल पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। इससे विजयपाल की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के चेहरे पर कुल्हाड़ी के कई वार किए गये हैं

 

गुरुवार सुबह जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस ने मौके से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि पुलिस ने गुरुवार की सुबह आरोपी हरिराम को भी गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में पता चला है कि हत्यारोपी हरिराम को शक था कि बद्री का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। पुलिस हर एंगल से घटनास्थल पर जांच कर रही है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub