उत्तराखंड - अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार , एक ही परिवार 5 लोग थे सवार

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड - अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार , एक ही परिवार 5 लोग थे सवार

accident


 

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के मसूरी से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। मसूरी में गुरुवार देर रात को देहरादून की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पानी वाले बैंड के पास लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी.

 

 

इस दर्दनाक हादसे में कार सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रेस्क्यू कर  सुरक्षित निकालकर 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से उपचार के लिए देहरादून भेजा गया  बताया गया है कि सभी यात्री मसूरी में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद दिल्ली लौट रहे थे।


घायलों का विवरण -


1. फरीद अकरम पुत्र रईस अहमद निवासी तुगलकाबाद, दिल्ली

2. रतन गॉड पुत्र जनार्दन प्रसाद गॉड निवासी टिहरी गढ़वाल

3. ओमप्रकाश पुत्र जनार्दन प्रसाद गॉड निवासी टिहरी गढ़वाल

4. मुकेश गॉड पुत्र जनार्दन प्रसाद गॉड निवासी टिहरी गढ़वाल

5. देशराज पुत्र रामचंद्र निवासी तुगलकाबाद, दिल्ली

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे