उत्तराखंड | इस तारीख को कुमाऊं दौरे पर आ रहे CM धामी, जानें पूरा कार्यक्रम

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | इस तारीख को कुमाऊं दौरे पर आ रहे CM धामी, जानें पूरा कार्यक्रम

DHAMI

उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। मुख्यमंत्री बनने के बाद CM धामी कुमाऊं दौरे पर आ रहे है। दरअसल, खटीमा के BJP कार्यकर्ताओं का शिष्टमंडल देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। मुख्यमंत्री बनने के बाद CM धामी कुमाऊं दौरे पर आ रहे है। दरअसल, खटीमा के BJP कार्यकर्ताओं का शिष्टमंडल देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला।

यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने 21 से 24 जुलाई तक मुख्यमंत्री के कुमाऊं दौरे के दौरान 24 जुलाई को खटीमा आगमन की तैयारियों के सिलसिले में आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय की गयी।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में संपन्न बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खटीमा आने पर वह सभी कार्यकताओं और जनता से मुलाकात करेंगे। एक दिन के प्रवास के दौरान जनता की समस्याएं भी सुनी जाएंगी। अधिकारियों से भी मुलाकात होगी।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोरोना काल के चलते जनसभा नहीं हो सकती इसलिए जगह-जगह गेट बनाये जायेंगे, रोड शो के साथ ही लोगों का अभिवादन स्वीकार किया जायेगा। रोड शो नए और पुराने दोनों शहीद स्मारक पर जायेगा। नए वाले शहीद स्मारक पर राज्य आंदोलनकारी स्वागत करेंगे। बाद में प्रेस वार्ता के बाद सीएम धामी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

मंडल अध्यक्ष नवीन कन्याल ने बताया कि सीएम के आगमन की तैयारियों के लिये शनिवार शाम चार बजे भाजपा पदाधिकारियों की बैठक खटीमा में होगी। देहरादून में सीएम से मुलाकात करने वाले शिष्टमंडल में जिला उपाध्यक्ष दिगंबर कन्याल, भाजपा नेता नंदन सिंह खड़ायत, दिनेश सिंह मंगला, अमित पांडे, मंडल अध्यक्ष किशोर जोशी, देवेंद्र सिंह, गंभीर सिंह धामी, रमेश जोशी शामिल रहे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे