उत्तराखंड | CM धामी का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, इतने रुपये बढ़ाया मानदेय

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | CM धामी का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, इतने रुपये बढ़ाया मानदेय

Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सफाई कर्मचारियों के व्यापक हित में उनके मानदेय को 350 रू. प्रतिदिन के स्थान पर 500 रू. प्रतिदिन किये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों की अन्य समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष भगवत प्रसाद भकवाना के नेतृत्व बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने भेंट की। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी के साथ ही कर्मचारियों की अन्य कई समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सफाई कर्मचारियों के व्यापक हित में उनके मानदेय को 350 रू. प्रतिदिन के स्थान पर 500 रू. प्रतिदिन किये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों की अन्य समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार राजौर, मदन वाल्मीकि सहित अन्य पदाधिकारी एवं सफाई कर्मी उपस्थित थे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub