मुख्यमंत्री ने एम्स में भर्ती छात्रा का हाल जाना, सिरफिरे ने की थी जिंदा जलाने की कोशिश
ऋषिकेश (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को एम्स ऋषिकेश में भर्ती पौड़ी की छात्रा का हाल चाल जाना। उन्होंने पीडिता का इलाज कर रहे डाॅक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी प्राप्त की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पीडिता को बेहतर इलाज के लिये दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा जायेगा। तथा उन्हें
ऋषिकेश (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को एम्स ऋषिकेश में भर्ती पौड़ी की छात्रा का हाल चाल जाना। उन्होंने पीडिता का इलाज कर रहे डाॅक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी प्राप्त की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पीडिता को बेहतर इलाज के लिये दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा जायेगा।
तथा उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली भेजा जायेगा। सफदरजंग अस्पताल में भी उनके उपचार के सम्बन्ध में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीडिता के इलाज पर होने वाला व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पीडिता को पैट्रोल से जलाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। उन्होंने इस प्रकार की घटना को दुःखद बताते हुए पीडिता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री के साथ ही कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने भी पीडिता का हाल चाल जाना।
Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost
Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे