उत्तराखंड | धामी कैबिनेट लेने वाली है अहम फैसला, कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | धामी कैबिनेट लेने वाली है अहम फैसला, कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा

Dhami Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक आज सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में जारी है। इस दौरान बैठक में कर्मचारियों को डीए समेत कई प्रस्ताव रखे जाएंगे। वहीं, कई विभागों की नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव भी आ सकते हैं।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड की धामी सरकार राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात दे सकती है।

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक आज सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में जारी है। इस दौरान बैठक में कर्मचारियों को डीए समेत कई प्रस्ताव रखे जाएंगे। वहीं  कई विभागों की नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव भी आ सकते हैं।

बताया जा रहा है कि कैबिनेट में आज ढाई लाख कर्मचारियों को डीए की सौगात मिल सकती है। आज ही कर्मचारी संगठनों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी। जिसके बाद सीएम धामी ने संकेत दिए कि कैबिनेट में कर्मचारियों को डीए का प्रस्ताव पास हो सकता है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे