उत्तराखंड- नशे में धुत दारोगा ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, गुस्साई भीड़ ने जमकर किया हंगामा

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड- नशे में धुत दारोगा ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, गुस्साई भीड़ ने जमकर किया हंगामा

accident


देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)  राजधानी देहरादून में बुधवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब शराब के नशे में धुत दारोगा ने कई गाड़ियों में टक्कर मार दी।

 

 

 टक्कर इतनी तेज थी कि एक वैगन कार तो बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गई। जिसके बाद आसपास के लोगों का गुस्सा उस पर फूट पड़ा और उन्होंने जमकर पुलिस के ख़िलाफ़ नारेबाजी की. गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई. आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है. 

ये घटना देहरादून के पॉश एरिया राजपुर रोड क्षेत्र की है जानकारी के मुताबिक, 1 अक्टूबर की रात राजपुर थाने के थानाध्यक्ष शैंकी कुमार शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहे थे। दारोगा ने इतनी शराब पी रखी थी कि उसका गाड़ी पर कोई कंट्रोल नहीं था और इस दौरान उसने एक के बाद एक तीन वाहनों को टक्कर मार दी। 

 

 

टक्कर इतनी तेज थी कि इनमें से एक वैगन आर कार और एक थार भी बुरी तरह डैमेज हो गई।  जिस गाड़ी को दारोगा चला रहे थे उसके भी दोनों एयरबैग खुल गए और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. इसके बाद आसपास की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई. दारोगा की हालत देखकर लोगों को गुस्सा आ गया और उन्होंने पुलिस के ख़िलाफ़ नारेबाजी की और जमकर हंगामा किया. वाहनों को टक्कर मारने के बाद मौके से भागने की कोशिश कर रहे शैंकी कुमार को वहां पर मौजूद लोगों ने पहचान लिया और वीडियो बनाने लगे।


 

वही मौके पर पहुंचे थानेदार के अधीनस्थ पुलिसकर्मी भी अपने थाना प्रभारी को भीड़ से बचाकर निकालने की मशक्कत करते हुए नजर आए. लेकिन लोगों बुरी तरह भ़ड़के हुए थे. गुस्साई भीड़ ने कहा जब तक एसएसपी खुद मौके पर नही आते तब तक दारोगा को  यहां से जाने नहीं देंगे. इसके बाद वहां जमकर बवाल हुआ. 

 इस गंभीर घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष शैंकी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया  मेडिकल के बाद राजपुर थाने में ही उनपर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे विधिक कार्रवाई की जा रही हैं. 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे