उत्तराखंड | देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, CM तीरथ ने दिया बड़ा अपडेट

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। नई दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस के कोच में आग लगने से हड़कंप मच गया। लोको पायलट और गार्ड ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को कांसरो रेलवे स्टेशन पर रोक दिया। इसके बाद राजाजी टाइगर रिजर्व और रेलवे के अधिकारियों को किसी तरह सूचना दी गई।
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। नई दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस के कोच में आग लगने से हड़कंप मच गया। लोको पायलट और गार्ड ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को कांसरो रेलवे स्टेशन पर रोक दिया। इसके बाद राजाजी टाइगर रिजर्व और रेलवे के अधिकारियों को किसी तरह सूचना दी गई।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बताया कि सभी लोग सुरक्षित है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली से देहरादून जा रही शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच में राजाजी टाइगर रिजर्व की कांसरो रेंज के पास आग लगने का समाचार मिला। भगवान बद्री विशाल और बाबा केदार की कृपा से घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
जानकारी के मुताबिक शताब्दी एक्सप्रेस रायवाला से देहरादून के लिए रवाना हुई थी। इस बीच कांसरो में जंगल में उसके एक कोच में आग लग गई। रेलवे के अधिकारियों को भी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पा रही है। जंगल का रास्ता होने की वजह से फायर ब्रिगेड को भेजने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रेल महकमे ने देहरादून से अतिरिक्त पेट्रोलिंग स्टाफ मौके पर भेज दिया है।
दिल्ली से देहरादून जा रही शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच में राजाजी टाइगर रिजर्व की कांसरो रेंज के पास आग लगने का समाचार मिला। भगवान बद्री विशाल और बाबा केदार की कृपा से घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
— Tirath Singh Rawat (@TIRATHSRAWAT) March 13, 2021
दिल्ली से देहरादून जा रही शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच में राजाजी टाइगर रिजर्व की कांसरो रेंज के पास आग लगने का समाचार मिला। भगवान बद्री विशाल और बाबा केदार की कृपा से घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
— Tirath Singh Rawat (@TIRATHSRAWAT) March 13, 2021
सूचना पाकर अधिकारी मौके पर पहुंचे। राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र होने के कारण कांसरो में मोबाइल नेटवर्क सेवा उपलब्ध नहीं है। जिस कारण घटना की जानकारी जुटाने में समय लग रहा है। ऐसा बताया जा रहा है बोगी में 30 से अधिक लोग सवार थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी घटना की छानबीन में लग गए हैं।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे