उत्तराखंड | लोकसभा चुनाव से पहले समर्थकों संग बीजेपी में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री

पार्टी के राजनीतिक भविष्य पर चर्चा के दौरान भाजपा में शामिल होने के प्रस्ताव पर कार्यकर्ताओं ने कोई भी निर्णय लेने की जिम्मेदारी पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै पर छोड़ दी थी।
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै सोमवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
दिनेश धनै ने आज अपनी उत्तराखंड जन एकता पार्टी का भारतीय जनता पार्टी में विलय कर दिया। भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें व समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
आज प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री @mahendrabhatbjp जी ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर आए पूर्व केबिनट मंत्री श्री दिनेश धने जी को अपने लगभग दो हजार समर्थकों सहित एवं श्रीनगर से श्री मोहन काला जी को अपने सैकड़ों समर्थकों सहित पार्टी की सदस्यता… pic.twitter.com/2JIuyPLOcK
— BJP Uttarakhand (@BJP4UK) February 5, 2024
कार्यकर्ताओं ने धनै पर छोड़ा था फैसला
आपको बता देें कि बीते मंगलवार को आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड जन एकता पार्टी की भूमिका को लेकर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें लोकसभा चुनाव सहित अन्य कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। पार्टी के राजनीतिक भविष्य पर चर्चा के दौरान भाजपा में शामिल होने के प्रस्ताव पर कार्यकर्ताओं ने कोई भी निर्णय लेने की जिम्मेदारी पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै पर छोड़ दी थी। कार्यकर्ताओं का कहना था कि पूर्व मंत्री धनै जो भी निर्णय लेंगे, पार्टी का हर कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा रहेगा।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे