उत्तराखंड | CM धामी समेत आम जनता ने सुनी PM मोदी की मन की बात

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | CM धामी समेत आम जनता ने सुनी PM मोदी की मन की बात

MANN KI BAAT

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100वां संस्करण प्रसारित हुआ। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत करीब दस लाख लेगों ने इस कार्यक्रम को सुना।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100वां संस्करण प्रसारित हुआ। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत करीब दस लाख लेगों ने इस कार्यक्रम को सुना।

उत्तराखंड के चौखुटिया में महिलाओं ने गेहूं की कटाई व मढ़ाई करते हुए खेतों में पीएम की मन की बात सुनी तो वहीं, यमुनोत्री धाम से लगे मां यमुना के मायके खरशालीगांव में स्थित मां यमुना मंदिर परिसर में मन की बात कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों के साथ साथ चारधाम यात्रा पर यमुनोत्री धाम आए श्रद्धालुओं ने भी मन की बात सुनी। 

सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी की मन की बात केवल मन की बात ही नहीं है। यह जन जन की बात है। इससे लोगों का उत्साह बढ़ा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि तीन अक्तूर 2014 को मन की बात कार्यक्रम शुरू हुआ था।आज इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को समाज के प्रत्येक वर्ग, प्रतिष्ठित व्यक्तियों, शीर्ष धर्माचार्यों व चर्चित हस्तियों के साथ ऐतिहासिक एवं व्यापक बनाया।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे