प्रत्येक विकासखंड में पांच संस्कृत विद्यालय खोलेगी सरकार: नैथानी

  1. Home
  2. Dehradun

प्रत्येक विकासखंड में पांच संस्कृत विद्यालय खोलेगी सरकार: नैथानी

उत्तराखंड सरकार प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में पांच संस्कृत विद्यालय खोलेगी। डोईवाला में संस्कृत प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि देवों की वाणी संस्कृत कई भाषाओं की जननी है। संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने प्रत्येक विकास खंड में पांच संस्कृत विद्यालय खोलने का निर्णय


उत्तराखंड सरकार प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में पांच संस्कृत विद्यालय खोलेगी। डोईवाला में संस्कृत प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि देवों की वाणी संस्कृत कई भाषाओं की जननी है। संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने प्रत्येक विकास खंड में पांच संस्कृत विद्यालय खोलने का निर्णय लिया है।

शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि विदेशी हमारी भाषा व संस्कृति को अपना रहे हैं और हम पाश्चात्य संस्कृति की ओर भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। भले ही हम अंग्रेजी सीख रहे हों, लेकिन हमें अपनी संस्कृति और भाषा का तिरस्कार नहीं करना चाहिए। शिक्षकों के साथ सरकार की भी जिम्मेदारी बनती है कि हम समाज को नई दिशा दिखाएं और संस्कृति का प्रचार प्रसार करें।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे