उत्तराखंड | हरदा बोले- मैं हूं उत्तराखंड में सबसे ज्यादा नौकरी देने वाला मुख्यमंत्री, बताए आंकड़े

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | हरदा बोले- मैं हूं उत्तराखंड में सबसे ज्यादा नौकरी देने वाला मुख्यमंत्री, बताए आंकड़े

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अक्सर त्रिवेंद्र सरकार पर हमले बोलते रहते है। खासकर रोजगार के मुद्दे पर हरदा उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार को घेरते रहे है। अब एक बार फिर हरीश रावत ने BJP के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के 4 साल में 7 लाख से अधिक बेरोजगारो को रोजगार देने के बयान पर बड़ा पलटवार किया है। हरदा ने कहा कि है कि उनक कार्यकाल में सबसे ज्यादा नौकरियां दी गयी है।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अक्सर त्रिवेंद्र सरकार पर हमले बोलते रहते है। खासकर रोजगार के मुद्दे पर हरदा उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार को घेरते रहे है। अब एक बार फिर हरीश रावत ने BJP के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के 4 साल में 7 लाख से अधिक बेरोजगारो को रोजगार देने के बयान पर बड़ा पलटवार किया है। हरदा ने कहा कि है कि उनक कार्यकाल में सबसे ज्यादा नौकरियां दी गयी है।

हरदा ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष, सरकारी नौकरियों को लेकर बड़ी ऊंची हांक रहे हैं। मैं, उनको नौकरियों के मामले में आईना दिखाना चाहता हूं कि भाजपा कहां पर खड़ी है। स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी के कार्यकाल में 17000 लोग स्थाई और अस्थाई नौकरियों में रखे। मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी व निशंक के कार्यकाल में कुल मिलाकर 9000 के करीब लोगों को स्थाई या अस्थाई नौकरियां मिली। विजय बहुगुणा के कार्यकाल में विधानसभा में कुछ पद निकले और लोगों को नौकरियां मिली।

हरदा ने कहा कि उनके कार्यकाल में 32000 युवाओं को सरकारी, अर्द्ध सरकारी संस्थाओं में नौकरियां मिली, जिनमें स्थाई, अस्थाई व संविदा धारक सम्मिलित हैं। यदि इस कार्यकाल में नियुक्त हुये शिक्षा प्रेरक, महिला समाख्या व मानदेय आधारित नियुक्ति वाली दाइमाओं को भी सम्मिलित कर लिया जाय तो यह संख्या 40000 को पार कर जायेगी।

हरदा ने कहा कि गौर करने की बात है कि त्रिवेंद्र सिंह के कार्यकाल में कुल जमा 3100 पदों पर नियुक्तियों की प्रक्रिया प्रारंभ हुई है, जिनमें से अधिकांश प्रारंभिक चरण में हैं और कुछ पदों पर परीक्षा हुई है जिनके अभी परिणाम आने अपेक्षित हैं। यदि भाजपा के माननीय अध्यक्ष हौसला रखेंगे तो मैं, अपने कार्यकाल के 40000 के विभाग वार ब्यौरे को भी सार्वजनिक करने को तैयार हूं।

बता दें कि कुछ समय पहले BJP के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा था कि भाजपा शासन में 4 वर्ष में 7 लाख से अधिक बेरोजगारो को रोजगार मुहैया कराया गया है। इसमे नियमित रोजगार 16 हजार, आउटसोर्सिंग या अनुबंधात्मक रोजगार 1 लाख 15 हजार व स्वयं उधमिता या प्राइवेट निवेश से 5 लाख 80 हजार लोगो को रोजगार दिया गया।
 

बंशीधर भगत बोले- 4 साल में बेरोजगारों को मिला 7 लाख से अधिक रोजगार

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे