उत्तराखंड | जून में गर्मी ने तोड़े पिछले रिकॉर्ड, चढ़ता पारा कब आएगा नीचे, कहां-कहां होगी बारिश?

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | जून में गर्मी ने तोड़े पिछले रिकॉर्ड, चढ़ता पारा कब आएगा नीचे, कहां-कहां होगी बारिश?

rain

उत्तराखंड में इस बार गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गर्मी हर दिन नया रिकॉर्ड कायम कर रही है। आलम यह है कि 121 साल बाद दून का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया। इसके चलते दिन के साथ रात में भी गर्म हवाओं ने लोगों की नींद और चैन उड़ा दिया है। इससे पहले साल 1902 की चार जून को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री रहा था, जो अभी तक का जून महीने का अधिकतम तापमान है।


 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड, दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में आस साल आसमान से आग बरस रही है। हर किसी को मानसून वाली राहत की बारिश सका इंतजार है लेकिन फिलहाल लोगों को गर्मी से बहुत ज्यादा राहत मिलने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं।

उत्तराखंड में आसमान ससे बरस रही आग

उत्तराखंड में इस बार गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गर्मी हर दिन नया रिकॉर्ड कायम कर रही है। आलम यह है कि 121 साल बाद दून का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया। इसके चलते दिन के साथ रात में भी गर्म हवाओं ने लोगों की नींद और चैन उड़ा दिया है। इससे पहले साल 1902 की चार जून को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री रहा था, जो अभी तक का जून महीने का अधिकतम तापमान है।

प्री मानसून बारिश का इंतजार

बढ़ती गर्मी की वजह मौसम वैज्ञानिक प्री मानसून की बारिश का न होना भी बता रहे हैं। इतना ही नहीं अगले दो दिन भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है इस बारिश में आई गिरावट और जलवायु परिवर्तन के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक भीषण गर्मी पड़ रही है। यही वजह है कि दिन के साथ रात को भी गर्म हवाएं परेशान कर रही हैं।

बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 42.4 डिग्री रहा। रात का न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री इजाफे के साथ 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उधर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने के आसार हैं।

वहीं पर्वतीय जिलों में शुक्रवार हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में गर्म हवा परेशान कर सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। जबकि मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से गर्म हवाओं का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे