उत्तराखंड- जंगली मशरूम खाने से पति-पत्नी की मौत, मचा कोहराम

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड- जंगली मशरूम खाने से पति-पत्नी की मौत, मचा कोहराम

sucides


 

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट पौड़ी गढ़वाल से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां जंगली मशरूम खाने से पहले पत्नी और फिर पति की मौत हो गई।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम श्रीकोट पौड़ी गढ़वाल निवासी 70 वर्षीय महावीर सिंह  व उनकी पत्नी सरोजनी देवी ने बीते 11अगस्त की शाम को मशरूम की सब्जी खाई थी। लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई।

 

 

स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान सरोजनी देवी मौत हो गई थी। जबकि उपचार के दौरान महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून में बृहस्पतिवार को महावीर सिंह ने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे